Amroha News: अच्छी खबर : चार लैब तकनीशियन मिले, दुरुस्त होगी बीमारियों की जांच की व्यवस्था
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: सरकारी अस्पतालों में बीमारियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को चार और लैब तकनीशियन मिले हैं। इन्हें जल्द ही अलग-अलग सीएचसी पर तैनात किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ही बीमारियों की जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लंबे समय से लैब तकनीशियनों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को चार नए एलटी मिले हैं। इनकी तैनाती से सरकारी अस्पतालों खासकर जोया सीएचसी में मरीजों की सामान्य जांचों से लेकर खून, यूरिन और अन्य जरूरी पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। लैब तकनीशियनों की कमी से अस्पतालों में धूल फांक रहीं मशीनों का सही इस्तेमाल हो सकेगा। वहीं मरीजों को बीमारियों की जांच कराने के लिए लंबी कतार में लगने के झंझट से निजात मिलेगा। बीमारियों की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.