Ambedkar Nagar News: 535 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। श्रम विभाग द्वारा नगर के शहजादपुर स्थित लेबर अड्डे पर आयोजित तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में कुल 535 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एंव नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने बताया कि शिविर में श्रमिकों के अलावा राहगीरों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा उपलब्ध करायी गई। शिविर में चीनी मिल यूनिट अकबरपुर के चिकित्सक डा.दूधनाथ वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर की शिवांगी सिंह व अम्बेश कुमार फार्मासिस्ट, विकास वर्मा, आदित्य यादव द्वारा चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.