अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के बुझावन तिवारी का पूरा के निवासी अधिवक्ता सत्येन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर निजी भूमि पर लगे लगभग 40 से 45 हरे पेड़ों की अवैध कटान कर चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी स्थित उनकी भूमि पर करीब 20 वर्ष पूर्व लगाए गए वृक्षों को उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन की मदद से काटकर हटा दिया। कटे हुए पेड़ों की अनुमानित कीमत चार से पांच लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 17 जून को महरुआ थाने में शिकायत दी थी और 26 जून को पुन: शिकायतती पत्र भी...