अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा व स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत नगर के डॉ एके पब्लिक स्कूल, में परिवहन विभाग ने शिविर का आयोजन किया। इसमें मेजबान विद्यालय के साथ मदर टेरेसा, डोएन पब्लिक स्कूल, ग्लोबल विजडम पब्लिक स्कूल एवं मां बह्मा देवी विद्यालय के 37 वाहन चालको के सामान्य स्वास्थ्य व नेत्र की जांच हुई। जांच एमओ डॉ शिवचरन एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी बाबू राम ने की। 34 स्वस्थ तथा तीन चालकों को चश्मा बनवाने की सलाह दी गई। एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव, यातायात उप निरीक्षक जय बहादुर यादव एवं विद्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय परिसर में खड़े वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: स्वास्थ्य समस्याओं पर जांच कर दवाएं दीं वाहनो...