अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। मदरसा अमीरुल उलूम सिमनानिया निजामुद्दीन नगर किछौछा में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन हुआ। इस दौरान मदरसे से दीनी तालीम पूरी करने वाले 22 छात्रों के सिर पर दस्तार सजाई गई। 20 छात्रों को आलिम और दो छात्रों को हाफिज की डिग्री प्रदान की गई। मुख्य अतिथि फाजिल-ए-बगदाद सैयद हसन अस्करी ने कहा कि मौजूदा दौर में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत है। दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा हासिल करना भी जरूरी है। हर व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए और शिक्षा हासिल करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। मदरसा प्रबंधक सैयद अरबी अशरफ ने कहा कि नबी की सुन्नतों पर अमल करने वाला समाज दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाबी हासिल करता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: इंसान की जिंदगी संवार देती...