Ambedkar Nagar News: 20 करोड़ रुपये से होगा 20 सड़कों का नवनिर्माण
अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र की 20 सड़कों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से सम्बंधित सड़कों का नव निर्माण होगा। इससे लगभग पांच लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। लोगों के सुचारु आवागमन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा लगातार न सिर्फ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है, बल्कि हादसों पर अंकुश पाने के लिए सड़कों को गड्ढामुक्त भी किया जा रहा है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार नई सडक का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसका लोगों को आवागमन में व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों आलापुर व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़क के नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.