Ambedkar Nagar News: 184 सड़क सुरक्षा मित्रों को मिला विशेष प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, जुलाई 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को लोहिया भवन सभागार में 184 सड़क सुरक्षा मित्रों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रदेश व जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, यातायात नियमों और स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए तथा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों की तत्काल सहायता करने की अपील करते हुए बताया कि ऐसे मददगारों को सरकार राहबीर योजना के तहत सम्मानित भी करती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को जनआंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.