अंबेडकर नगर, अक्टूबर 31 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। अहिरौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में करीब 18 साल से फरार अभियुक्त को जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त भोला 45 पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम करौदिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष अहिरौली दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना अहिरौली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। गिरफ्तार भोला को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...