Ambedkar Nagar News: 18 दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी में धूमधाम से निकली दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा, मेंहदी घाट पर हुआ विसर्जन। बसखारी कस्बे में स्थापित दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं का बुधवार को प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच हंसवर स्थित मेंहदी घाट पर धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए जय माता दी के जयकारे लगाते रहे। वहीं, महिलाओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकली शोभायात्रा से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। दुर्गा पूजा समिति के संयोजक विकास मोदनवाल के नेतृत्व में बसखारी कस्बे तथा आस पास के गांव में स्थापित 18 दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.