Ambedkar Nagar News: 157 घंटे के स्वच्छता अभियान में धार्मिक स्थलों व विद्यालयों में चला विशेष सफाई अभियान
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 157 घंटे के सतत स्वच्छता अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद टांडा की ओर से नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा के निर्देश पर धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, घाटों तथा मंदिरों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। अभियान के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर घाट, झारखंड महादेव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराई गई। साथ ही मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित करने के लिए एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया। नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: स्वच्छता के साथ कचरा पृथक्करण के प्रति छात्र को किया जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.