Ambedkar Nagar News: 15 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जिले की पुलिस ने 15 हजार के इनामिया समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सम्बंधित न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप यादव व बृजेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामिया सचिन यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी मकरहा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर को बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा अंडरपास के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास एवं अपहरण का मुकदमा दर्ज था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.