अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: किछौछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष पहल पर जिले में पुलिसकर्मियों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट 12 मंजिला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय इमारत का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 18 करोड़ 36 लाख 15 हजार की लागत से बन रहे इस आवासीय टावर की ऊँचाई 140-150 फिट यानी 42-45 मीटर है। जिले के सबसे ऊंची इस बिल्डिंग में टू बीएचके (टाइप-बी) के 46 आलीशान फ्लैट बन रहे हैं। जनपद के मध्य में स्थित बसखारी थाना परिसर में बन रहे इस आवासीय टावर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. को जिम्मेदारी दी गई है। 16 जून 2025 को जिले के तत्कालीन प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय व कटेह...