अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। स्थानीय विकासखंड की ग्राम पंचायत काही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कथित अपात्र को आवास आवंटित करने का मामला गरमा गया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार ओझा का आरोप है कि मीना पत्नी ओमप्रकाश के पास करीब 12 बीघा जमीन और काही व अयोध्या में पक्के मकान होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जांच में अपात्रता सामने आने के बाद 18 जून 2026 को आवास राशि की वसूली का आदेश भी जारी हुआ, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। तहसील समाधान दिवस में दोबारा शिकायत पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को पुन: जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...