अंबेडकर नगर, सितम्बर 12 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र भियांव के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरा बदलही की बदहाली को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर शनिवार को देखने को मिला। विद्यालय की आधी-अधूरी बाउंड्रीवाल की मरम्मत के साथ ही जहां बाउंड्री नहीं थी, वहां नींव खोदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि विद्यालय की मुख्य समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। विद्यालय का प्राथमिक भवन जर्जर होने के कारण सभी बच्चों को जूनियर विद्यालय की इमारत में ही बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जगह की कमी के चलते एक-एक कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठना पड़ रहा है। वहीं जूनियर विद्यालय के भवन के भी कई हिस्सों का प्लास्टर गिर रहा है, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी सहमे हुए हैं।चार सितंबर को हिन्दुस्तान ने ...