Ambedkar Nagar News: हादसे में घायल बुजुर्ग की चार दिन बाद लखनऊ में मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद से उनका लखनऊ में उपचार चल रहा था। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी बजरंगी प्रसाद (65) बीते 28 जुलाई को साइकिल से जलालपुर बाजार आए थे। बाजार से घर लौटते समय जलालपुर मालीपुर मार्ग पर एक मैरिज हाल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.