अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर जगह जगह खुले गहरे नाले न सिर्फ हादसे का सबब बन रहे, बल्कि चोक होने के चलते अक्सर गंदा पानी नाले से बाहर बहता है। इससे एक तरफ जहां गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से सम्बंधित क्षेत्र के लोग परेशान हैं, तो वहीं संचारी रोगों के फैलने की भी आशंका लगातार बनी रहती है। तमाम शिकायतों के बाद जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। बरसात से पहले सभी नाले व नालियों की बेहतर साफ सफाई कराए जाने व खुले नालों को बंद किए जाने का दावा अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने बढ़ चढ़कर किया था। हालांकि समय बीतने के साथ ही उसके दावों की पोल पहली ही बारिश में खुल गई। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकबरपुर नगर में ही लगभग एक दर्जन स्थान पर खुले नाले हैं। इन खुले नालों में अक्सर लोग गिरकर ...