अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह के दसवें दिन शनिवार को शिव मंदिरों व शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज रही। शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया। रुद्राभिषेक का भी आयोजन शिवालयों में व घरों में विधि विधान से हुआ। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजन को पूरा कराया। शिव भक्ति में लीन युवाओं की टोली ने शिवालयों में पहुंचकर जयकारों के बीच शिव का वंदन किया। सावन माह हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और आध्यात्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माह माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष भर भगवान शिव की पूजा करने से जो फल मिलता है, वह केवल सावन माह में सच्ची श्रद्धा से पूजा करने से प्राप्त हो जाता है। यही कारण है कि शिव भक्त इस माह में विशेष पूजन अर्चन करते हैं। इस बीच सावन माह के दसवें दिन भ...