अंबेडकर नगर, जुलाई 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। दूध बेचने गए युवक की हत्या करने के चर्चित मामले में दो आरोपितों की जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश चिंताराम ने खारिज कर दी। मामला माह भर पूर्व महरुआ थाना क्षेत्र का है। अहिरौली थाना क्षेत्र के जलालपुर सेहरा निवासी अजय कुमार की हत्या बीते माह 24 मई की शाम को उस समय कर दिया गया था जिस समय वह महरुआ बाजार में दूध बेंचने के लिए गए थे। थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में तारा देवी पत्नी अजय कुमार ने कहा कि घटना की शात को वह प्रतिदिन की भांति दूध बेंचने के लिए महरुआ गए और देर रात तक घर वापस नहीं आए। कहा कि पड़ोसी नरेश पुत्र राम दुलार ने घटना के दिन बच्चों से कहा था कि वह रिश्तेदारी में जा रहे हैं और अपने पापा से कह देना उसके घर ही सोएंगे इसी गखलत में महिला ने रात में खोजबीन नही...