Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर और मालीपुर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और दो युवक शामिल हैं। हादसों के बाद से अस्पतालों में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे घायलों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेपुर में सोमवार को मेले के दौरान जूते-चप्पल की दुकान लगाने पहुंचे पट्टी गांव निवासी सुंदरम (19) पुत्र ओमप्रकाश ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुंदरम पट्टी चौराहे पर जूते-चप्पल की दुकान चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.