Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मौत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर मैनपुर मोड़ के पास करीब दो माह पहले बाइक की टक्कर से घायल हुए अशरफपुर भुवा मैनपुर निवासी बजरंगी की इलाज के दौरान मौत के मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र अनूप कुमार की तहरीर पर कोतवाली जलालपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे बजरंगी पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मालीपुर की ओर फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद क्रियाकर्म में व्यस्त होने के चलते परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.