Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सोल्हवा गांव निवासी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए जवाब दे दिया था। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सोल्हवा गांव निवासी शेषनाथ यादव (47) पुत्र महगू बीते 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे गिरैया बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय जल्लापुर-शहाबुद्दीनपुर मार्ग पर सोल्हवा गांव के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले अतरौलिया ले गए। वहां से उन्हें सद्दरपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.