अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना और सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखने की तैयारी के बीच एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर नवानगर के पास ई-रिक्शा की चपेट में आने से शिक्षिका कादंबरी मिश्रा (55) की मौत हो गई। वह अपने अधिवक्ता पति सत्य प्रकाश मिश्र के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। हादसे में पत्नी को खोने वाले पति की आंखों के सामने ही सब कुछ उजड़ गया। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर गांव निवासी कादंबरी मिश्रा जलालपुर स्थित अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। उनके पति सत्य प्रकाश मिश्र जलालपुर तहसील में वकालत करते हैं। रोज की तरह बुधवार को भी स्कूल की छुट्टी ह...