अंबेडकर नगर, जुलाई 10 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। विकासखंड जलालपुर के अस्ताबाद गांव में क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग और बीच रास्ते में खुले पड़े नाली चेंबर ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद गुणवत्ता पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य में मानकों का पालन कराने और गुणवत्ता में सुधार की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की ईंटें कई स्थानों पर उखड़ चुकी हैं, जबकि नालियों के खुले चेंबर लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर ग्रामीणों का प्रदर्शन कई ग्रामीण इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान ज...