अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनकी सेहत हद दर्जे तक खराब हो चुकी है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कबीरपुर व कटेहरी पश्चिम से लखैचनपुर जाने वाले मार्ग की हालत यह अत्यंत दयनीय हो चुकी है। कबीरपुर से पहितीपुर जाने वाले मार्ग पर तो तमाम स्थान ऐसे हैं, जहां बड़े बड़े गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं। मौजूदा समय में उसमें पानी भरा है। ऐसे में जब लोग इस मार्ग से होकर आते जाते हैं तो उन्हें तमाम तरह की मुश्किलें होती है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कबीरपुर से पहितीपुर मुख्य मार्ग पर जाने वाले सड़क की हालत लंबे समय से दयनीय हो चुकी है। इस मार्ग का प्रयोग लोग बाईपास के तौर पर करते हैं। दरअसल बड़े व छोटे वाहन चालक कई बार इस मार्ग का प्रयोग इसलिए भी करते हैं, जिससे उन्हें शहर की भीड़भ...