अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार को हेल्थ विभाग की ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का 1566 ने लाभ उठाया। इसमें 170 बच्चे, 604 पुरुष और 792 महिलाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हुआ। जिसमें जांच और इलाज कर दवाओं का वितरण किया गया। वहीं ऑपरेशन के लिए मरीज को चिन्हित कर हायर सेंटर रेफर किया गया। नोडल डॉ जय प्रकाश ने मेले का निरीक्षण किया। कुल 35 जगह आयोजित हुए मेले में 45 चिकित्सक और 183 पैरा मेडिकल स्टॉफ ने सेवा दी। मेले में 25 आंख के, 277 बुखार के, 122 मलेरिया के संदिग्ध, 38 डेंगू के संदिग्ध, 18 लीवर के, 217 सांस के, 139 गैस्ट्रो के, 134 मधु...