अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कन्नूपुर स्थित संज्ञान ग्लोबल स्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर का मुख्य आकर्षण पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया की उपस्थिति रही। उनके आगमन से शिविर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्र परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिए। साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता निखिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नयन मोंगिया ने किया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान की तरह स्वस्थ जीवन के लिए भी आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से नियमित नेत्र परीक्षण कराने और आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। ट्रस्ट अध्यक्ष...