Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में हुआ भंडारा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के मठिया निजामपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय राम उजागिर पांडेय की स्मृति में सोमवार को किशुनपुर कबिरहा स्थित प्राचीन देवस्थान ब्रह्मधाम पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता सेनानी पुत्र एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शिव शंकर पांडेय ने बताया कि स्व. पिता की स्मृति में देव स्थल पर एक विशाल भंडारे की इच्छा मन में थी उसी के अनुरूप उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, प्रधान किशनपुर कबिरहा बृजेश कुमार, ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रवण सिंह हण्टर, अतुल सिंह, अविनाश सिंह तथा आशुतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.