Ambedkar Nagar News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस कंट्री रेस
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की 15 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर तथा महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता सुबह छह बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 5:30 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ेंगे खिलाड़ी यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम से होगी पांच किमी की क्रॉसकंट्री रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.