अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर खजूरडीह में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा की तरफ से जारी आदेश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद डीआईओएस ने विद्यालय के संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन पाठन की स्थिति का अवलोकन एवं आकलन भी किया। डीआईओएस ने विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं शिक्षण व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. रिंका सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार तिवारी समेत विद्याल...