अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के एकलव्य स्टेडियम में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक में निर्माण संबंधी बड़ी खामी सामने आई है। बरसात शुरू होते ही ट्रैक के एक हिस्से में जलभराव होने लगा है, जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। वर्ष 2024 में स्टेडियम में जलभराव की पुरानी समस्या को देखते हुए मैदान के उच्चीकरण के साथ अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और बारिश के दौरान भी खेल गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित करना था। हालांकि, निर्माण पूरा होने के बाद ही ट्रैक पर पानी जमा होने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जल निकासी के लिए ...