अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल प्रतियोगिता 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल टाण्डा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 20 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, भाला फेंक, दौड़ और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक अंडर-19 वर्ग में कबड्डी में स्वर्ण पदक तथा बालक अंडर-17 वर्ग में गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं, बालक अंडर-19 वर्ग की खो-खो प्...