Ambedkar Nagar News: स्कूल से लौट रही शिक्षिका से मारपीट,नामजद केस दर्ज
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के भरत नगर चौराहे पर स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही एक शिक्षिका के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी प्रगति पुत्री रामनायक चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम करीब तीन बजे वह स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि भरत नगर चौराहे पर पहुंचते ही गांव के ही पवन यादव पुत्र घनश्याम यादव ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि उससे बात नहीं करेंगी तो जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.