अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोचिंग सेंटरों और पार्कों के बाहर बिना कारण घूम रहे शोहदों एवं असामाजिक तत्वों से पूछताछ की गई। संदिग्ध युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।पुलिस टीमों ने छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 ...