अंबेडकर नगर, अक्टूबर 19 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। असत्य पर सत्य के और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मंगलवार को है। पर्व पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके चलते स्कूलों में एक दिन पूर्व सोमवार को दशहरा पर्व मनाया गया। इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में दशहरा का पर्व मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को नारी सम्मान की भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर के शिक्षक कालोनी के स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इससे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नारी सम्मान के महत्व से परिचित कराया गया। भारतीय परंपरा में नारी को देवी के रूप में प्रतिष्ठित किए जाने की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति ...