अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जाम और जाम ही शहर की पहचान बन गई है। जाम का दंश झेलना लोगों की नीयत बन गई है। सुबह हो या शाम एवं दोपहर हो अथवा रात अकबरपुर शहर जाम के झाम से कभी भी मुक्त नहीं रहता है। शहर में बिना जाम में फंसे सकुशल निकल जाने वाले को उनकी किस्मत अच्छा होना माना जाता है। शहर में दोपहर में जाम की विकट स्थिति तब होती है, जब स्कूलों में छुट्टी होती है। छुट्टी के समय एक साथ सभी स्कूली वाहनों के सड़क पर आने और साथ में बच्चों के निकलने से पुराने अकबरपुर शहर का सम्पूर्ण इलाका जाम हो जाता है। सड़क पर वाहन रेंगते हुए चलते हैं। सबसे विकट जाम पुरानी तहसील तिराहे से अयोध्या रोड के बनगांव मोड़ तक लगता हैं। इस दौरान केवल अयोध्या रोड ही जाम नहीं होता वरन घनश्याम गली, मीरानपुर गली, कायस्थाना गली, अहिराना ...