अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। विकास क्षेत्र जहांगीरगंज के अराजी देवारा दर्शन नगर बंधे से प्रसाद कुर्मी का पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय होते हुए माझा कम्हरिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन बजट स्वीकृत न होने के कारण अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। रास्ता खराब होने से स्कूली बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों को काफी दूरी तय कर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: 18.75 करोड़ से होगा गोसाईपुर-सेवईनाला मार्ग मार्ग का चौड़ीकरण ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से आवागमन में काफी सहूलिय...