अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान के प्रशिक्षण हुआ। प्रधानाचार्य डॉ सुरेश लाल श्रीवास्तव के देखरेख में प्रशिक्षण प्रशिक्षक गौरव गोस्वामी ने दिया। शिक्षक मुकेश कुमार, राम जतन वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा एवं मयंक राय की मौजूदगी में हुए तीन सोपान के प्रशिक्षण में 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें स्काउट के 74 छात्र व गाइड की 46 छात्राएं रहीं।प्रार्थना गीत व झण्डा गीत के बाद स्काउट गाइड नियमों के विषय में प्रशिक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया। जबकि स्काउट गाइड के इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा ध्वज के विषय में जानकारी दी गई। वहीं गुरुवार को समापन दिवस पर बिना बर्तन का भोजन बनाना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रशिक्ष...