अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। थाना जैतपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच महिला द्वारा सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट किए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बीती रात करीब 1:51 बजे मीडिया सेल से सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल महिला से संपर्क कर उसे समझाया-बुझाया। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस टीम ने महिला की काउंसलिंग की और उसे किसी भी परिस्थिति में आत्मघाती कदम न उठाने के लिए समझाया। बातचीत के बाद महिला ने भविष्य में इस तरह की पोस्ट न करने और आत्महत्या का प्रयास न करने का भरोसा दिया। समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक संभावित अनहोनी टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...