Ambedkar Nagar News: सोते समय सर्प ने किशोर को डसा, हुई मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शुक्रवार रात सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंदीपुर निवासी मोनू अहमद का 14 वर्षीय पुत्र रेयान शुक्रवार रात घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले नजदीकी निजी चिकित्सालय ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने रेयान को मृत घोषित कर दिया। रेयान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता सिलाई का काम करते हैं। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.