Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त हुए उप आबकारी निरीक्षक और वाहन चालक
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी में आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए उप आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं वाहन चालक परशुराम तिवारी के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में समस्त आबकारी निरीक्षकगण एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विभाग के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को सभी ने याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.