अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष राम आसरे विश्व कर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दयाराम गौड, रामतीरथ वर्मा , राममिलन दूबे ,मंशाराम वर्मा , धर्मराज , रामकुमार , राम तीरथ, साहब दीन वर्मा आदि सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में उन पेंनशरों की नेशनल वेतन वृद्धि की चर्चा हुई, जिनकी सेवा पुस्तिकाएं पेंशन निराकरण कुछ समय से गायब हो गयी हैं। पेंशन पी पी ओ तथा सेवा विवरण तथा भाग 5 फाइल के साथ लगा है, लेकिन अपर निदेशक कोषागार एवं पेन्शन मण्डल अयोध्या के द्वारा निराकरण न हाने से असन्तोष व्याप्त है। जबकि प्रदेश के अन्य मण्डलों के अपर निदेशकों द्वारा सेवा पुस्तिकाओं के अभाव में नेशनल वेतन वृ...