Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से सात लाख के जेवरात के साथ नगदी चोरी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के पाभीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये नकद समेत करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान रामलीला देखकर घर लौटे फौजी के बेटे की नजर दो नकाबपोश युवकों पर पड़ गई। बेटे ने उन्हें पकड़ने और शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों उसे धक्का देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात पाभीपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी जगदीश नारायण पांडेय के घर में चोर जाली तोड़कर दाखिल हुए। इसके बाद गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। चोरी गए सामान में चांदी की करधनी, बिछिया, छल्ले, अंगूठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.