Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर लाखों की चोरी में मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के पाभीपुर गांव में सेवानिवृत्त फौजी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने की घटना में पुलिस अब चोरों की तलाश और खुलासे का प्रयास तेज कर दिया है। पाभीपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी जगदीश नारायण पांडेय के घर बुधवार की रात चोर घर की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए थे। चोरों ने गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 10 लाख का जेवरात और 20 हजार की नगदी पार कर दिए थे। चोरी गए सामान में चांदी की करधनी, पायल, बिछिया, छल्ले, अंगूठियां, झुमके और हार समेत अन्य जेवरात शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से सात लाख के जेवरात के साथ नगदी चोरी वारदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.