अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। पुलिस विभाग में 38 वर्ष नौ माह 27 दिन की निष्कलंक सेवा करने वाले रेडियो उपनिरीक्षक विश्राम प्रसाद एवं 39 वर्ष 11 माह 30 दिन की सेवा देने वाले मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के सेवानिवृत्त होने पर पुलिसकर्मियों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ही पुलिसकर्मियों की पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्यों के निर्वहन करने की साथ कर्मचारियों ने प्रशंसा भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...