अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चाक-चौबंद बनाने के लिए सेफ सिटी योजना के तहत कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के पहले से चिह्नित आठ प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से शहर के कई मुख्य स्थलों पर यह प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। ​बीते दिनों अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने 80 लाख रुपये की लागत से नगर के आठ प्रमुख चौराहों पटेलनगर, फाव्वारा तिराहा, न्यौतरिया, दोस्तपुर चौराहा, गौहन्ना चौराहा, पहितीपुर चौराहा, संघतिया व तहसील तिराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस बीच अब कैमरा लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि आठ स्...