Ambedkar Nagar News: सुसराल से पत्नी व बच्चे को लेने पहुंचे युवक की पिटाई
अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सुसराल से अपनी पत्नी व बच्चे को लाने गए युवक की ससुरालीजनों ने मिलकर पिटाई कर दी, जिससे युवक की हालात गंभीर हो गई है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवतरिया मुस्तफाबाद निवासी युवक की मां कुशलावती पत्नी राम आशीष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना बेवाना थाना क्षेत्र कुर्चा गांव की है। सोनू सोमवार को अपनी ससुराल कुर्चा गया हुआ था। वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.