अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: लम्भुआ-सुलतानपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जफरापुर निवासी और संविदा लाइनमैन वीरेंद्र शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत के मामले में नामजद विनोद पांडेय और अखिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पिता विनोद पांडेय की गिरफ्तारी से बीमार बेटी को गहरा सदमा लगा और उसकी रविवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के आरोप पर पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई थी। बीती 13 अगस्त की शाम जफरापुर गांव निवासी वीरेंद्र शुक्ला सखौली गांव में फाल्ट ठीक कराने के लिए खंभे पर चढ़े। इस दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृत लाइनमैन के परिवार के लोगों ने लम्भुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बहमरपुर गांव निवासी और संविदा ला...