Ambedkar Nagar News: सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 24वां स्थापना दिवस संगठन के कैम्प कार्यालय पर गुरूवार को जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राजभर ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल व लक्ष्मी राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी सरकार में अच्छी भागीदारी निभाएगी। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव विवेक उपाध्याय,अरविन्द राजभर, संदीप राजभर, व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.