अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संकल्प सेवा अभियान के तहत सीबी सिंह लॉ कॉलेज के सेमिनार हॉल में सोमवार को 'नमो सेवा- अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वीडियो और उपलब्ध रिकॉर्डिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और जनसेवा से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में करीब 100 स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं के साथ अन्य विद्यार्थी भी शामिल हुए। सहायक कार्यक्रमाधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'नमो सेवा- अनकही कहानियां' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य सेवा भाव, सुशास...