अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के भियांव गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गए। सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। खाते में जमा पूरी रकम निकल जाने से पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर सेल और कटका थाने में लिखित शिकायत की है। भियांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मो. राशिद सिद्दीकी के मुताबिक मंगलवार शाम मोबाइल पर बैंक ऑफ बड़ौदा का लोगो लगा एक लिंक आया था। इसमें सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के लिए फार्म भरने को कहा गया। वह फार्म भर ही रहे थे कि तभी व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे जानकारी लेना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बैंक खाता चेक किया। पता चला कि...